Happy Diwali 2022-इस दिवाली कुछ ऐसा हो जाये ,जो जैसा है वो वैसा हो जाये

Happy Diwali 2022-इस दिवाली कुछ ऐसा हो जाये ,जो जैसा है वो वैसा हो जाये

 
इस दिवाली कुछ ऐसा हो जाये
जो जैसा है वो वैसा हो जाये
हो क्या पता कुछ अच्छा हो जाये
उलझे रिश्तों में प्यार का सौदा हो जाये
भारी मन से ख़ुशी नहीँ मिलती साहेब
कोशिश करो शायद मन हल्का हो जाये
वज़ह मत तलाशों बस एक पहल करो
शायद इस जीवन में कोई अपना हो जाये
बड़ा मुश्किल है ख़ुद को समझाना
पर समझ गए तो अँधेरे घर में उजाला हो जाये
कुछ तो ऐसा करो की ऐसा हो जाये
जो तुम बोलो तो हर शब्द मीठा हो जाये
ख़ुशी हर पल घर के हर कोने में हो जाये
इस दिवाली जो जैसा है वो वैसा हो जाये
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये

~ संजय ©

 

1 thought on “Happy Diwali 2022-इस दिवाली कुछ ऐसा हो जाये ,जो जैसा है वो वैसा हो जाये”

Leave a comment