Teachers’ Day Poem 2022-जीवन में कुछ बनने को ज्ञान कहाँ से लाओगे

9
1240
Poem on Teachers day
Bountiful Poem on Teachers day

Teachers’ Day Poem 2022-जीवन में कुछ बनने को ज्ञान कहाँ से लाओगे

During the 19th century, the concept of commemorating Teachers’ Day spread to other nations; in most cases, they honor a local educator or a significant turning point in education. This is the main justification for why different nations observe this day on different days.

Poem on Teachers day

सभी गुरुजनों को समर्पित एक कविता 

जीवन में कुछ बनने को
ज्ञान कहाँ से लाओगे
जब प्रश्नों का अंबार लगा
तो उत्तर कैसे पाओगे

इस अंधकार से लड़ने को
प्रकाश कहाँ से लाओगे
असमंजस में जीवन आए
पार कहाँ कर पाओगे

गुरु चरण में तुम बैठो
तुम सब कुछ वहाँ से पाओगे
निश्चल मन से ज्ञान मिलेगा
आकाश में उड़ जाओगे

आदर तुम उनका करना
तुम ऊंचे उठ जाओगे
जीवन में जब ज्ञान मिलेगा
तो सम्मान वहीं से पाओगे

राह कठिन है जीवन की
पर तुम चलते जाओगे
और लक्ष बना लो कैसा भी
तुम हर दम उसको पाओगे

गुरु चरण में तुम बैठो
तुम सब कुछ वहाँ से पाओगे

~ Sanjay Khare

Please like , Share and Comment

If you like to read poetry and you were looking for the best poems, then you are in the right place.

This blog has the Best Hindi Poetry and Shayari collection and among the top Hindi blogs in India. Do read the best Hindi poetries and stories on this Hindi Poetry blog.

Do Follow

9 COMMENTS